गजरौला के विश्व बंधु एकेडमी में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के मौके पर शनिवार को कक्षा एक से चार तक और कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया।
बतौर अतिथि पहुंचे एक्सिस बैंक के मैनेजर रचित अग्रवाल ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। उनके स्वागत में छात्राओं ने धार्मिक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कैप रेस, स्पून लेमन रेस, ड्रेस रेस, बैलेंस रेस आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक हतप्रभ रह गए।
प्रतियोगिताओं में प्राइमरी वर्ग से रिया, कशिश, निखिल, गगन और सीनियर वर्ग से चंद्रशेखर, कनीज, लखन ने सर्वाधिक पदक प्राप्त किए। गांधी दल ने सर्वाधिक पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया। चंद्रशेखर व नैंसी ने चैंपियनशिप जीतकर अपने दल का गौरव बढ़ाया।
यह बने विजेता
गजरौला। सीनियर छात्र वर्ग से शॉट पुट प्रतियोगिता में आकांश प्रथम, आलोक व अवनीश द्वितीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में 3000 मीटर, 1500 मीटर व 800 मीटर दौड़ में चंद्रशेखर प्रथम, गगन द्वितीय और छविराज, दीपांशु, फईम तृतीय स्थान पर रहे।
डिस्क थ्रो में गुरप्रीत प्रथम, हर्षित, हेमंत, कनीज द्वितीय व जैवलीन में कनीज प्रथम, लखन, मोहित द्वितीय, मोईन खान तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद, 400 मीटर व 200 मीटर दौड़ में नमन प्रथम, सीनियर छात्रा वर्ग लंबी कूद, 400 मीटर व 200 मीटर दौड़ में नैंसी प्रथम, 100 मीटर दौड़ में निकिता प्रथम, शॉटपुट में रिशिका पहले स्थान पर रहीं।