सर्राफा कमेटी के व्यापारियों ने आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बुधवार को प्रतिष्ठान बंद रखे। प्रदर्शन करते हुए कहा कि इसके बढ़ाए जाने से व्यापारियों व जनता को नुकसान होगा। बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी कम करने की मांग की। इस दौरान मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा।
केंद्र सरकार की ओर से बजट में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने से नाराज व्यापारियों ने जट बाजार और अन्य स्थानों पर व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं दुकानें बंद रखीं। बैठक कर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आवाज बुलंद की। कमेटी अध्यक्ष विरेंद्र सर्राफ ने कहा कि आभूषण बाजार पहले से ही इनकम टैक्स के कठिन नियम एवं समस्याओं से जूझ रहा है।
एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि कर व्यापारियों की परेशानी और बढ़ा दी गई है। व्यापारियों व जनता के हित को देखते हुए आभूषणों पर बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी कम की जाए। इस दौरान वीरेंद्र रस्तोगी, सुरेंद्र अग्रवाल, मुकेश रस्तोगी, अमरीश रस्तोगी, नवीन अग्रवाल, राजीव लोचन रस्तोगी, रजत ज्वैलर्स, राजीव माहेश्वरी, नीरज रस्तोगी, सुरेश रस्तोगी, प्रशांत रस्तोगी, सुशील रस्तोगी, शारदुल, संदीप अग्रवाल, सर्वेश, प्रेम स्वरूप, विपिन रस्तोगी, अनिल रस्तोगी, लव कुमार आदि मौजूद रहे।
सर्राफा एसोसिएशन भी आंदोलित, प्रदर्शन
अमरोहा। सर्राफा एसोसिएशन के व्यापारियों ने भी एक्साइज ड्यूटी में एक प्रतिशत की वृद्घि के विरोध में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। घटाए जाने की मांग करते हुए कहा कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से इंस्पेक्टर राज कायम होगा।
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में अपनी दुकान व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर व्यापारियों ने बैठक की।
अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल सर्राफ ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी में एक प्रतिशत की वृद्धि कर सरकार ने व्यापारियों के विरुद्ध कदम उठाया है। बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी से जहां व्यापारियों को खासा नुकसान होगा, वहीं इंस्पेक्टर राज भी कायम होगा। सरकार को एक्साइज ड्यूटी कम करनी चाहिए।
इस दौरान योगेश चंद्र सर्राफ, नारायण दास अग्रवाल, पदम चंद्र अग्रवाल, मनोज वर्मा, कुंवर विनीत अग्रवाल, ईशान अग्रवाल, सरदार गुरूवचन सिंह, इंद्रेश, नरेश चंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, प्रदीप रस्तोगी आदि मौजूद रहे।