उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का डिडौली कोतवाली प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन दसवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अमीनों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि कोतवाल की बर्खास्तगी तक आंदोलन जारी रहेगा।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर दस दिन पहले हुसैनपुर गांव निवासी अरमान पुत्र इरफान अहमद ने वसूली स्टाफ के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की कोशिश की थी। मामले में दबंगों के खिलाफ डिडौली कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि वसूली स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इससे संग्रह अमीनों में रोष है। राजस्व टीम के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट निरस्त कराने और डिडौली कोतवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर अमीन संघ दस दिन से लगातार आंदोलनरत है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सोमवार को अमीनों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि राजस्व स्टाफ के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट निरस्त कराने और डिडौली कोतवाली प्रभारी की बर्खास्तगी तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान देशराज सिंह, महाराज सिंह, रनवीर सिंह रहे।