चौथे चरण में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक में मतदान कराने के लिए 533 पोलिंग
पार्टियां लगाई गई हैं। इसमें दस प्रतिशत पार्टियां रिजर्व में रहेंगी।
हसनपुर ब्लॉक में 263 और गंगेश्वरी ब्लाक में 270 पोलिंग पार्टियां मतदान
कराएंगीं। मत पेटियां और मतपत्र संबंधित ब्लाकों पर भेजे जा चुके हैं।
हसनपुर ब्लॉक में मतदान कराने के लिए श्रीमती सुखदेवी इंटर कालेज हसनपुर और
गंगेश्वरी ब्लाक में मतदान कराने को राजकीय महाविद्यालय रेहरा से 28
अक्तूबर को पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। सुरक्षा को लेकर क्षेत्र
को चार जोन और 27 सेक्टरों में बांटा गया है। रवानगी स्थल पर भी सुरक्षा के
कड़े इंतजाम रहेंगे।
उधर, 27 अक्टूबर को चौथे व अंतिम चरण का चुनावी शोर
थम जाएगा। इसमें चार दिन शेष रह गए हैं। इसके चलते प्रत्याशियों ने
जनसंपर्क में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।