भाजपा की एमएलसी उम्मीदवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आरओ और आब्जर्वर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि नौ बूथ ऐसे हैं, जिन पर सत्ता पक्ष के लोग धांधलेबाजी और बूथ कैप्चरिंग करने की योजना बना रहे हैं। केंद्रीय बल या पीएसी की निगरानी में चुनाव कराने की मांग की।
भाजपा की मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की भाजपा से एमएलसी प्रत्याशी आशा सिंह मंगलवार को विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची।
आरओ तथा आब्जर्बर वीआर जाधव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि तीन मार्च को एमएलसी का चुनाव होगा। सत्ता पक्ष के लोग बूथ कैप्चरिंग कर चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की योजना बना रहे हैं। जिन पर गड़बड़ी की आशंका है, उनकी सूची सौंपी।
आरओ तथा आब्जर्वर से बूथों को अतिसंवेदनशील घोषित करने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही केंद्रीय बल या पीएसी की निगरानी में चुनाव कराने की मांग की। कहा कि बीडीओ और एडीओ पंचायत विधायकों और मंत्रियों के दबाव में रहते हैं।
साथ ही वोटर इनके प्रभाव में रहते हैं। लिहाजा इनकी ड्यूटी चुुनाव में नहीं लगाई जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा.ऋषिपाल नागर, पूर्व एमएलसी डा.हरि सिंह ढिल्लो, अतुल जैन, राम सिंह सैनी, युद्धवीर सिंह, अतुल पंडित आदि साथ रहे।
इन बूथों पर है गड़बड़ी की आशंका
1-ब्लाक कार्यालय दलपतपुर ब्लाक मूंढापांडे
2-ब्लाक कार्यालय भोजपुर ब्लाक भगतपुर
3-ब्लाक कार्यालय कुंदरकी ब्लाक डींगरपुर
4-ब्लाक कार्यालय मुरादाबाद ब्लाक मुरादाबाद
5-ब्लाक कार्यालय रजपुरा
6-ब्लाक कार्यालय गुन्नौर
7-ब्लाक कार्यालय बहजोई
8-ब्लाक कार्यालय जुनावई
9-ब्लाक कार्यालय जोया