फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य, वार्डन, प्रबंधक पुत्र पुलिस गिरफ्त से बाहर

Wed, 02 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
केएसके एकेडमी में छात्र दीपेंद्र उर्फ दीसू की हत्या में नामजद प्रधानाचार्य, वार्डन और प्रबंधक के बेटे की दूसरे दिन भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है, पुलिस इस घटना को संक्षिप्तीकरण करने के फिराक में है। पोस्टमार्टम पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो स्कूल की तालाबंदी कर देंगे।
विज्ञापन

 
केएसके एकेडमी में सोमवार को रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव लंबिया के किसान महेंद्र सिंह के 18 वर्षीय पुत्र दीपेंद्र उर्फ दीसू की हत्या कर दी गई थी। उसके हाथ, गर्दन और कमर में गहरे जख्म मिले थे। इस मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य, वार्डन और प्रबंधक के बेटे रिंकू सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद भी पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। प्रबंधक भी फरार है। पुलिस इस मामले को हल्के में ले रही है। इस हत्या को आत्महत्या करार देने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


मृतक छात्र के पिता महेंद्र सिंह का कहना है कि उनके प्रतिभाशाली बच्चे की रंजिशन जान ले ली गई है। पोस्टमार्टम पर मौजूद भाकियू भानु के प्रांतीय महासचिव चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि ग्रामीण चैन से नहीं बैठेंगे, स्कूल में तालाबंदी की जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली, हत्या के क्लू मिले
गजरौला (अमरोहा)। नगर के खादगूजर रोड स्थित केएसके एकेडमी के छात्र दीपेंद्र उर्फ दीसू की हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने जब मंगलवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो कई क्लू हाथ लगे हैं।

वहीं पुलिस छात्र के आत्महत्या करने का अंदेशा भी जता रही है। हालांकि फुटेज में छात्र को कमरे की ओर जाते देखा गया है। कमरे में क्या हुआ ये अभी छानबीन का विषय बना हुुआ है। वहीं पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। पीएम रिपोर्ट ही छात्र की मौत की असली वजह स्पष्ट कर सकेगी।

थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव लंबिया निवासी किसान महेंद्र सिंह का 18 वर्षीय इकलौता बेटा दीपेंद्र उर्फ दीसू केएसके एकेडमी में कक्षा 12वीं का छात्र था। सोमवार की दोपहर विद्यालय स्टाफ को एकेडमी परिसर मेें स्थित हॉस्टल की चौथी मंजिल पर स्थित कमरे में दीसू की फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी लाश मिली थी। चादर का फंदा था।

परिजनों को तबियत खराब होने की बात कह कर विद्यालय स्टाफ मौके से फरार हो गया था। दोपहर दो बजे के बाद जब परिजन विद्यालय पहुंचे तो वहां स्टाफ नदारद था। हॉस्टल के पीछे चारपाई पर दीसू का शव मिला था। दीसू के हाथ पर चोट के निशान पाए गए।

जिससे गुस्साये परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए  हंगामा किया और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। बवाल होता देख जिले भर के थानों की फोर्स और पीएसी बुला ली गई थी।

इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की ओर से प्रबंधक रिंकू पुत्र नरेंद्र सिंह चाहल और हॉस्टल वार्डन व प्रधानाचार्य के खिलाफ हत्या की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सुरक्षा के मद्देनजर एकेडमी पर फोर्स तैनात कर दी गई।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खोलेगी रहस्य
गजरौला। मंगलवार को सीओ मोहनलाल थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव के साथ एकेडमी पहुंचे और जिस कमरे में छात्र की लाश मिली थी उस कमरे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। बाद में एसडीएम आजाद भगत सिंह व एएसपी विजय गौतम भी पहुंचे।

फुटेज में घटना के दिन सोमवार की सुबह 08 बज कर 23 मिनट 34 सेकेंड पर छात्र दीसू को चादर लपेट कर कमरे की ओर जाते देखा गया है। इसके बाद दोपहर 01 बज कर 01 मिनट पर तीन छात्र ललित, वंश व विकास को कमरे की ओर से चिल्लाते हुए भागते देखा गया। फुटेज में कमरे का गेट नजर नहीं आ रहा है। जिससे ये अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता था कि कमरे में क्या हुआ था। पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें