फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी ने दी दस्तक, छूटी कंपकंपी

Sun, 13 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी ने शनिवार को दस्तक दे दी। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दिन में भी कोहरा छाया रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सीजन का सबसे ठंडा दिन होने के बावजूद प्रशासन या नगर पालिका की ओर से कहीं भी अलाव नहीं जलवाए गए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही शीतलहर के चलते दिनचर्या प्रभावित रही। घने कोहरे से हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगा रहा। वहीं लोग देर तक रजाई में दुबके रहे।

रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अ़ड्डे के अलावा मुख्य चौराहों पर भी प्रशासन की ओर से या नगर पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे लोग कंपकंपाते रहे।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अमरोहा में आज अधिकतम 15.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया।

चार दिन कड़ाके की सर्दी रहेगी
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक चार दिन यानी 17 दिसंबर तक कड़ाके की सर्दी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। यानी दिन में भी कड़ाके की सर्दी का अहसास होगा।
 
सूर्य के धनु राशि में आते ही और लुढ़केगा पारा
सूर्य 16 दिसंबर बुधवार को दोपहर दो बजकर 42 मिनट पर केतु के नक्षत्र मूल और बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। इसके परिणाम स्वरूप पौष संक्रांति आरंभ हो जाएगी।

यहीं से खरमास आरंभ हो जाएगा और 14 जनवरी तक सभी शुभकार्य बंद हो जाएंगे। 14 जनवरी की रात्रि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने के बाद शुभकार्य आरंभ होंगे।

पंडित आशुतोष त्रिवेदी का कहना है कि सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही कड़ाके की सर्दी शुरू होगी, जोकि 40 दिन तक रहेगी। इस तरह करीब 25 जनवरी तक ठंड का प्रकोप रहेगा। इस बीच गोचर के मध्य सूर्य की शक्ति क्षीण और रश्मियां कमजोर पड़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें