फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने की सब रजिस्ट्रार दफ्तर में तालाबंदी

Sat, 12 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद सिब्ते जरगाम नकवी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने से साफ शब्दों में इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


 जबकि, शासन ने एक बार फिर मानक का उल्लंघन कर रजिस्ट्री शुल्क में वृद्घि की है। ऐसे में जमीन का बैनामा कराना और महंगा हो जाएगा। उन्होंने इसके खिलाफ न्यायिक कार्य से विरत रहने का एलान किया। इसके बाद तमाम अधिवक्ता सब रजिस्ट्रार दफ्तर पर पहुंचे और शुल्क वृद्घि को लेकर प्रदर्शन किया।

इसके बाद दफ्तर में तालाबंदी कर गुस्से का इजहार किया। साथ ही शुल्क वृद्घि वापस नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। रमेश चंद्र गोयल, अनवर जावेद, आसिफ हसन, महफूज अली सिद्दीकी, मुस्तेहसन खां, वेदप्रकाश सक्सैना, जयविंदर सिंह, यशपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, मंसूर अहमद, गौरव गोयल, विमल किशोर, अनूप यादव, मोहम्मद फुरकान आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें