फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल, केजरीवाल का पुतला फूंका

Tue, 16 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने देश के विरोध में नरोबाजी करने वालों का समर्थन करने पर दोनों नेताओं पर निशाना साधा।
विज्ञापन


जेएस हिंदू डिग्री कालेज के सामने एकत्र हुए छात्रों ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के पुतले बनाए। बाद में नारेबाजी करते हुए पुतते को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान नरेंद्र धारीवाल ने कहा कि जेएनयू में संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को शहीद बताकर तथा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

जिला संयोजक गौरव गुर्जर ने कहा कि अफजल गुरू के समर्थन में नारेबाजी करने वाले छात्रों का समर्थन करने वाले राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल भी कम दोषी नहीं हैं। इस दौरान सचिन चौधरी, गौरव कुमार, नीटू नागर, मोहित, प्रदीप नागर, सुशील कटारिया, जय कुुमार गुर्जर, रिंकू सैनी, अमित ठाकुर, विकास चौहान, अजित, अंशु, विपिन, रजत, संदीप, रामवीर, रोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें