फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे

Sun, 20 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास मार्ग से बछरायूं जाने वाले मार्ग पर शनिवार देर शाम हाईटेंशन लाइन समेत तीनों तार टूट कर सड़क पर गिर पड़े। इससे वहां भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि, सड़क पर खेल रहे बच्चे तार की चपेट में नहीं आए। बाद में गुस्साए लोगों ने उपजिलाधिकारी आवास जाकर बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



शनिवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे बछरायूं मार्ग पर हाईटेंशन लाइन समेत बिजली के तीनों तार टूट कर नीचे गिर गए। उस समय बिजली आ रही थी। गनीमत यह रही कि जिस समय हाईटेंशन तार टूट कर गिरे, उसी समय सड़क पर खेल रहे आठ-दस बच्चे वहां से हट गए थे। गुस्साए लोगों ने शहर के दूसरे हिस्सों की आपूर्ति भी बंद करा दी।


पालिका सदस्य वीर सिंह के नेतृत्व में कई लोग उपजिलाधिकारी आवास पर पहुंचे और शिकायत की। एसडीएम ने बिजली अधिकारियों को तार ठीक कराने के निर्देश दिए। दूूसरी ओर अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि फाल्ट की वजह से तार टूटे हैं। तार के नीचे जाल लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें