फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल में फेंका मांस, तनाव

Sat, 28 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा में एक धर्मस्थल है। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे कुछ लोग यहां पहुंचे तो आंगन में मांस के कई टुकड़े और एक स्थान पर पॉलीथिन में मांस पड़ा था। सूचना पर एसओ मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और मांस को एकत्र कराकर कब्जे में ले लिया। तुरंत ही धार्मिक स्थल की धुलाई करा दी गई।
विज्ञापन

 यह खबर सुनते ही मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सीओ सिटी शील कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल करने का प्रयास किया।

लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। सूचना पर डीएम वेद प्रकाश, एसपी संजीव त्यागी, एडीएम एमए अंसारी, एएसपी विजय गौतम, सीओ धनौरा मोहन लाल के अलावा अमरोहा, डिडौली पुलिस भी मौके बुला ली गई। अधिकारियों ने उत्तेजित लोगों को किसी तरह समझाकर शांत किया। मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें