फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा

Fri, 09 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेता भूपेंद्र सिंह निवासी ग्राम मारकपुर थाना रजबपुर जनपद अमरोहा की पत्नी सरिता चौधरी वार्ड संख्या 10 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव बसपा से लड़ रही हैं। थाना बछरायूं के थानाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव की ओर से आठ अक्तूबर को प्रत्याशी पति भूपेंद्र सिंह के अलावा राधे, उदयवीर सिंह, राजाराम सिंह, सूरज, पतिन, सोनू, सीताराम निवासी गण सरकड़ा कला बछरायूं, जयदेव व रावेंद्र निवासी गण गांव दौराला बछरायूं के खिलाफ 1860 अधिनियम के तहत धारा 171एच, 188 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


 इसमें बताया गया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात जब गांव सरकड़ा कला में सीताराम के घर में छापा मारा तो वहां एक घर में कुछ लोग ग्रामीणों को अंग्रेजी शराब के पव्वे बांट रहे थे। पुलिस ने जयदेव व रावेंद्र निवासी गण गांव दौराला को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मौके से अंग्रेजी शराब के आधे भरे व पूरे भरे क्वाटर भी बरामद किए हैं।

----------------
राजनीतिक पेशबंदी के चलते एक पूर्व जनप्रतिनिधि ने मेरे खिलाफ साजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। पहले से ही जनप्रतिनिधि मुझे चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मेरी पत्नी वार्ड 10 से बसपा समर्थित प्रत्याशी हैं। इसका फैसला 17 अक्तूबर को होने वाले चुनाव में जनता करेगी। -भूपेंद्र सिंह, प्रत्याशी पति।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें