फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के युवक से हाईवे पर जाइलो लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा के मोहल्ला मुतुल्लागंज निवासी मोहम्मद नफीस पुत्र मोहम्मद हनीफ सोमवार को जाइलो से अपने ताऊ डा.मोहम्मद फारूख पुत्र सईद अहमद के पुत्र अरमान, फरजान और बेटी बीबी को मुस्ताफाबाद, नई दिल्ली छोड़कर वापस लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह डिडौली कोतवाली क्षेत्र संभल चौराहे पर पहुंचा और शीशे साफ करने के लिए हाईवे किनारे गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन


वह अभी शीशे साफ कर रही रहा था कि तभी उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर चुपचाप गाड़ी में बैठने के लिए कहा। बदमाश संख्या में चार थे और सभी नई उम्र के थे। गाड़ी में बैठते ही बदमाशों ने हाथ पैर और आंखों पर पट्टी बांधकर नफीस को सीट के नीचे डाल दिया। और मुरादाबाद दिशा में गाड़ी को दौड़ा दिया। बदमाशों ने वापस गाड़ी मोड़ी और दिल्ली दिशा में दौड़ा दी। हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र के किसी गांव के पास बदमाशों ने नफीस को फेंक दिया और फरार हो गए। बदमाशों ने नफीस से दस हजार रुपये की नकदी और मोबाइल भी लूट लिया।

 वह किसी तरह सिंभावली थाने पहुंचा और लूट की सूचना दी। पुलिस ने मामला डिडौली क्षेत्र का बताते उसे टरका दिया। इसके बाद पीड़ित डिडौली थाने आया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो सकी। दिनभर पीड़ित इधर से उधर भटकता रहा। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें