रहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला काफी समय से मानसिक
रोगी है। महिला का डाक्टर के पास इलाज भी चल रहा है, लेकिन परिजन भूत-प्रेत
समझकर एक तांत्रिक से भी इलाज करा रहे हैं। इलाज के लिए तांत्रिक राख देता
है। 29 अक्तूबर को मतदान था।
मतदान के दिन परिजन चुनाव में व्यस्त थे।
तांत्रिक ने महिला को दवा देने के बहाने अपने मकान पर बुला लिया और बाद में
जंगल में ले जाकर तांत्रिक ने अपनी हवस मिटाने के लिए महिला के साथ रेप
किया। तांत्रिक ने बात खुलने के डर से महिला को मारने के इरादे से चाकू से
घायल कर दिया, लेकिन महिला बच गई।
महिला किसी तरह से सड़क पर आई,तो
ग्रामीणों ने पहचान लिया और परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों
ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के बेटे ने पुलिस को तहरीर
दी। पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर के आधार पर तांत्रिक रामफूल
तनोपविद्या के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को हिरासत में
ले लिया है।