फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सड़क के दूसरी अाेर अाने पर कैंटर ने मारी टक्कर, दाो युवक मरे

Sat, 31 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली हाइवे स्थित काली पलटन पुल के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी ओर कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक ने पीजीआई, चंडीगढ़ में उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में कैंटर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।उधर, इलाका पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया और कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि हादसे में मृतकों का शुक्रवार कैंट सिविल अस्पताल व पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि कार सवार मृतकों की पहचान जीरकपुर के गांव डकोली निवासी शंकर व रामगढ़ निवासी रवि पाल के रूप में हुई है। जोकि गुरुवार देर रात को पानीपत से एक ट्रक में सामान लेकर रामगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार काली पलटन पुल के निकट पहुंची तो अचानक कार अनियंत्रित होकर दूसरी साइड चली गई और उधर, तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। उधर, हादसे में कैंटर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल वह अस्पताल में उपचाराधीन है। डाक्टर का कहना है कि हादसे में उत्तराखंड निवासी कैंटर चालक विजेंद्र की टांग में गहरी चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें