फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से किसान का घरौंदा जलकर राख

Wed, 25 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी डीजल में पड़ने से भड़की आग ने एक किसान के घरौंदे को जलाकर राख कर दिया। दमकल और ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, दो लाख की नगदी समेत सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। इसमें तकरीबन पांच लाख रुपये की क्षति हुई है।

देहात थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुरा निवासी प्रकाश सिंह पुत्र गंगा सहाय किसान है। उसके पास साढ़े तीन बीघा जमीन है, भाई से खरीदी गई जमीन की रकम चुकाने के लिए सोमवार को उसने प्रथमा बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। रुपये संदूक में रखे थे।

मंगलवार सुबह वह पत्नी राजकली, बेटा यतीश, अशोक और बेटी पूजा के साथ खेत पर काम करने चला गया था। घर पर ताला लटका मिला था। दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने प्रकाश के घर से धुुआं निकला देखा और ताला तोड़कर अंदर घुसे तो आग भड़की हुई थी।
विज्ञापन


पूरा घर आग की लपटों में घिरा था। सूचना पर प्रकाश परिवार के साथ दौड़ता हुआ घर पहुंचा तो पूरा गांव आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन आग काबू होने के बजाय लगातार भड़क रही थी।

सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। घर में रखे दो लाख रुपये, पचास हजार रुपये कीमत का मैंथा तेल, गेहूं, चावल, रजाई, गद्दे, कपड़े, फ्रिज समेत अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुके थे।

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि, घर में रखे दस लीटर डीजल में चिंगारी पड़ने से आग विकराल हुई होगी। प्रकाश सिंह ने बताया कि उसे करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें