फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली भव्य कीर्तन शोभायात्रा

Wed, 25 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुनानकदेव के 547 वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर मंगलवार को भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान बैंड बाजों की धुनों पर बजे रहे गुुरुनानक देव के भजनों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


महिलाओं ने गुरु नानक देव का गुणगान किया। गुरुद्वारे में शब्द- कीर्तन हुआ। संगत को निहाल किया। लंगर छकाया गया।

गुरुनानक देव का जन्म दिवस प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। बुधवार को 547 वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को आजाद रोड स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।

शोभा यात्रा आजाद रोड से जेएस कालेज, बड़ा बाजार, मोहल्ला कोट, गांधी मूर्ति होते हुए पुन: गुुरुद्वारे पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के साथ-साथ पंज प्यारे आगे-आगे चलते रहे।
विज्ञापन


वहीं महिलाएं और युवती गुरुनानक देव का गुणगान करते हुए रास्ता बुहारती हुई शोभायात्रा के साथ-साथ चलती रही। वहीं बैंडबाजों की धुन पर बज रहे भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा संपन्न होने पर लंगर का प्रसाद बांटा गया। यहां, सरदार बलवंत सिंह, पप्पी, चरनजीत सिंह, अरविंद सिंह, महेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, प्रीतम सिंह, सतनाम सिंह बख्शी, मंगत सिंह, मंजीत सिंह रहे।

आज सजाई जाएगी दीपमाला
गुरुनानक देव की जयंती के अवसर पर बुधवार को वासुदेव तीर्थ स्थल पर शब्द- कीर्तन और पाठ होगा। जिसमें बाहर से आने वाले रागी जत्था संगत को निहाल करेगा। लंगर छकाया जाएगा। इसके बाद आजाद रोड स्थित गुुरुद्वारे में रात्रि में दीपमाला सजाई जाएगी। शब्द कीर्तन का पाठ होगा। आतिशबाजी छोड़ी जाएगी। लंगर छकाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें