अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं बुधवार को कैंडल मार्च निकालकर केएसके एकेडमी के छात्र दीपेंद्र उर्फ दीसू की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही हत्या का खुलासा न होने पर रोष प्रकट किया। जल्दी ही खुलासा न होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया।
एबीवीपी के प्रांत सह संयोजक विपिन सागर के नेतृत्व में कार्यकर्ता जलती कैंडल लेकर रमाबाई अंबेडकर डिग्री कॉलेज से इंदिरा चौक तक पहुंचे। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर छात्र की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान प्रांत सह संयोजक ने कहा कि पुलिस इस मामले में निष्पक्षता से जांच करे। जल्दी ही केस का खुलासा करे।
जल्द ही खुलासा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर अमन अग्रवाल, पुलकित चौधरी, नेमपाल सिंह, शुभम उप्पल, विनय गिल, नितिन चौधरी, मनदीप सिरोही, गमनीत, हर्षित गिल, देवेंद्र चाहल, भानू चौधरी, हितेश गुर्जर, रोबिन भड़ाना, अंकुर सिंह, संदीप, अंकित, अभिशान चौधरी, जसप्रीत चौधरी, गौरव चौधरी, रोहित सैनी, संदीप सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।