फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंगठित पंचायतों में बैठाए प्रशासक

Tue, 29 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
असंगठित ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के संचालन के लिए प्रशासक बैठा दिए गए हैं, संबंधित गाम पंचायत के एडीओ पंचायत को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों के संगठित होने तक प्रशासन की देखरेख में ही विकास कार्य कराए जाएंगे। उपचुनाव के बाद कोरम पूरा होने तक निर्वाचित ग्राम प्रधान विकास कार्यों में दखल नहीं दे सकेंगे।

बता दें कि पंचायत चुनाव के बाद भी जिले में 144 ग्राम पंचायत असंगठित रह गई हैं। क्योंकि ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा नहीं हो पाया है। दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रहने से ग्राम पंचायतें संगठित नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन


जब तक पंचायतों का कोरम पूरा नहीं होगा तब नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकेगी। न ही ये विकास कार्य करा सकेंगे। उप चुनाव तक असंगठित ग्राम पंचायतों के कार्यों का संचालन कराने को शासन के आदेश पर प्रशासक बैठा दिए गए हैं।

संबंधित ग्राम पंचायत के एडीओ को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि जिले की 144 असंगिठत ग्राम पंचायतों पर प्रशासक बैठा दिए गए हैं। एडीओ पंचायत को ही प्रशासन बनाया गया है। इनकी देख रेख में पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें