फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का रिकार्ड तलब

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Jyotiba phule nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों ने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने लिए प्राथमिक और अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसी कारण महानिदेशक स्वास्थ्य ने सीएमओ से अस्पतालों का रिकार्ड तलब किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने लिए शासन अस्पतालों के निर्माण पर मोटा धन खर्च कर रहा है। अस्पतालों की चकाचौंध पर पैसा लुटाया जा रहा है। लेकिन अस्पतालों में दवा और स्टाफ के नाम पर खजाना खाली है। मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनपद में 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आठ सीएचसी होने के बाद भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है। बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद आला अफसरों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।
इसी के मद्देनजर महानिदेशक स्वास्थ्य रामजी लाल ने सीएमओ ने प्राथमिक और अतिरिक्त अस्पतालों का रिकार्ड तलब किया है। कितने अस्पताल हैं, किस अस्पताल में कितने डॉक्टर और स्टाफ है। अस्पतालों में दवा उपकरणों की क्या स्थिति है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी मांगी गई है। स्वास्थ्य अफ सर अस्पतालों का रिकार्ड जुटाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें