फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर आधा घंटे फायरिंग से दहशत, जाम

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नाईपुरा के सामने हाईवे से सटी 35 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में दिनदहाड़े़ जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। फायरिंग से हाईवे पर दहशत फैल गई और हाईवे पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक और एक राइफल बरामद की।
विज्ञापन

हाईवे पर मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे नाईपुरा स्थित श्रीराम धर्म कांटे के सामने मुरादाबाद की ओर जाने वाली लेन से सटे खेत में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। करीब आधा घंटे तक फायरिंग होती रही। गोलियों की आवाज से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। खुलेआम ताबड़तोड़ चल रही गोलियों से हाईवे पर जाम लग गया। गोलियाें से बचने को कुछ वाहन बैक हुए ता पीछे वाले वाहन से टकरा गए। देखते-देखते घटनास्थल के पास हाईवे सूनसान हो गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनसे एक बंदूक और एक राइफल बरामद की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 30-35 राउंड गोलियां चली। पुलिस ने बताया कि अमरोहा के एक वकील और हसनपुर के एक वकील के बीच करीब 35 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। आज एक पक्ष फसल कटवाने आया था। दूसरा पक्ष उसका विरोध कर रहा था।
विज्ञापन


-मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर विवेचना होगी और कार्रवाई की जाएगी।
-वीएस यादव, इंस्पेक्टर गजरौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें