फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कीमत पर जल्द चालू हो कोठी बिजलीघर

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा(अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन (भानु) की मंगलवार को ग्राम मुनव्वरपुर में पंचायत हुई। इसमें 132 केवीए कोठीखिदमतपुर बिजलीघर को हर कीमत पर चालू कराने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कराने की मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन

प्रांतीय महासचिव चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि कोठीखिदमतपुर बिजलीघर तत्काल चालू कराने को भाकियू तैयार है और इसके लिए हर कीमत चुकाने को तैयार है। सुंदरपुर-चाऊपुर और नेकपुर न्याय पंचायत को जनपद में शामिल कराने को राजस्व परिषद के आयुक्त से मिला जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि फसलों के रेट तय करने में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू की जानी चाहिए। अमरोहा चीनी मिल दो साल से बंद पड़ी है। उसे चालू कराया जाए या नई चीनी मिल लगाई जाए। बैंकों द्वारा किसानों के केसीसी पर अधिक ब्याज लगाकर लूटी रकम वापस कराई जाए। क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा खतौनी नंबर को इकाई मानकर दिया जाए। इस दौरान मूलचंद शर्मा, समरपाल सिंह, जयकीरत सिंह, चौधरी राजवीर सिंह, गेंदा सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, दलवीर सिंह, नरेश कुमार, महीपाल सिंह, हरिओम शर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें