फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में सफाई का रखा जाए विशेष ध्यान

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला पंचायत तिगरी गंगा मेले में गंगा मैया की सफाई से किनारा नहीं कर सकेगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत प्रशासन को निर्देश दिए हैं और गंगा की साफ-सफाई में कोताही न बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए गंगा को प्रदूषित करने वालो पर लगाम कसने के साथ सरकारी अमले को भी इस ओर विशेष ध्यान देने को निर्देशित किया है, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले में गंगा की सफाई के लिए कोई बजट निर्धारित नहीं होने से जिला पंचायत ने सफाई को लेकर हाथ खड़े कर दिए थे। इस पर अमर उजाला में 18 अक्तूबर के अंक में ‘मेला समिति को नहीं नमामि गंगे से सरोकार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने जिला पंचायत प्रशासन को गंगा की सफाई को लेकर निर्देश दिए और इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मेला स्थल के साथ गंगा नदी में भी सफाई होनी चाहिए।


तिगरी मेले के दौरान गंगा की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिला पंचायत की यह भी जिम्मेदारी है। साथ ही जिला पंचायतराज अधिकारी को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वेद प्रकाश, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें