जोय(अमरोहा)। डिडौली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह जंगल मेें शौच को जा रही किशोरी हवस का शिकार बन गई। गांव के ही युवक ने उसे रास्ते से खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किसान की बेटी क्षेत्र के एक कालेज में कक्षा आठ की छात्रा है। सुबह वो शौच करने जंगल की ओर जा रही थी। रास्ते में खड़ा राहुल पुत्र दयाराम किशोरी को डरा धमकाकर खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर मारपीट की और जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आबरू लुटने के बाद घर पहुंची बेटी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित ने रो रोकर आप बीती सुनाई। जिससे गांव में तनाव फैल गया। आरोपी को तलाशने में नाकाम परिजन पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंचे । प्रभारी निरीक्षक डीसी शर्मा ने बताया कि बलात्कार का अभियोग दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।