फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत जिला पंचायत की तैयारियां नहीं चढ़ीं परवान

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गंगाधाम तिगरी में लगने वाले गंगा मेले में जिला पंचायत की तैयारियां अभी परवान नहीं चढ़ सकी हैं। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच खेल-तमाशे वाले ही मेले में रौनक बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

तिगरी में गंगा मेले की तैयारियां चल रही हैं। 24 नवंबर को देवोत्थान पर मेले का उद्घाटन होना है। मुख्य स्नान 28 नवंबर को है। जिला पंचायत की बैठक में अध्यक्ष कमलेश आर्य ने मेले की तैयारियां हर हाल में बीस नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हुए हैं लेकिन उनके निर्देश हवाई साबित हो रहे हैं। हालांकि मेले में अस्थाई सड़कों पर छिड़काव और टेंट-तंबू लगाने का कार्य चल रहा है। कुछेक नल भी लगवा दिए हैं। खास बात यह है कि अभी सारा कार्य मेला कोतवाली के सामने ही कराया गया है। वीआईपी रोड, ट्रैक्टर-ट्राली रोड पर बनाई गई सड़कों पर टैंकरों से पानी का छिड़काव जारी है। वहीं कोतवाली के आगे स्नान घाट की दिशा में लगे वीवीआई टेंट में अभी तक व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं की गई हैं। वहां की देखरेख का जिम्मा संभाले लोगों को यही डर सता रहा है कि मंडलायुक्त अथवा डीएम यहां रुक गए तो क्या होगा? वही अतिरिक्त नलों की भी व्यवस्था नहीं हो सकी है। बताते हैं कि मेला स्थल पर सामान तो पूरा है लेकिन श्रमिकों की समस्या आड़े आ रही है। वहां की व्यवस्था देख रहे जिला पंचायत के अभियंता नरेश चंद्र सक्सेना ने लाइटिंग की व्यवस्था में ढिलाई पर ठेकेदार को हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें