फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सड़कों से जोड़े जाएंगे 27 गांव

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शासन इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र के विकास को लेकर खासा गंभीर है। विकास कार्य कराने को लेकर रोज नई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस कड़ी में मंडी समिति द्वारा 27 गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। डीएम की मुहर के बाद मंडी ने शासन को सूची भेज दी है।
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र योजना के बाद शासन ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए बसावट योजना शुरू की है। योजना के तहत ढाई सौ से पांच सौ की आबादी वाले तथा पांच सौ से हजार की आबादी वाले गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा। शासन ने मंडी समिति को गांवों का चयन करने का फरमान जारी किया था। उधर योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए मंडी समिति ने 27 गांवों का चयन किया है। डीएम की मुहर लगने के बाद मंडी समिति ने सूची शासन को भेज दी है। अब शासन द्वारा चयनित गांव में विकास कराने के लिए अंतिम मुहर लगाई जाएगी। चयनित गांव में मंडी समिति, लोनिवि, गन्ना विभाग तथा लेखा विभाग द्वारा विकास कार्य कराए जाएंगे। फिलहाल बसावट योजना को परवान चढ़ाने के लिए अधिकारी कागजी खाका तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें