फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवाई से नकदी समेत हजारों का माल लूटा

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। डिडौली क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने हलवाई से बारह हजार की नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर इलाके में दहशत फैला दी। लूटपाट के विरोध पर बेरहमी से पिटाई के बाद हाथ-पांव बांधकर खेत में डाल गए। बदमाशों की खोजबीन में जुटी पुलिस को घटनास्थल के करीब एक खेत से कुछ सामान मिला है। हालांकि, उसने देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नही की थी।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत इंकौदा गांव निवासी धर्मवीर का बेटा बंटी दिल्ली-मेरठ रोड पर स्वीट्स शॉप पर काम करता है। दीवाली मनाने के लिए रविवार को बंटी घर आ रहा था। जोया में बस से उतरने के बाद रात करीब दस बजे इंकौदा मार्ग स्थित रामनगर मोड़ पर बदमाशों ने हथियारों से डरा धमकाकर बंटी से बारह हजार की नकदी, मोबाइल, कपड़े व अन्य सामान लूट लिया और बेरहमी से पिटाई की। रस्सियों से हाथ पांव बांधकर खेत में फेंक गए। दिन निकलने पर जैसे-तैसे बंधनमुक्त होकर बंटी ने घर पहुंच आपबीती सुनाई। वारदात की सूचना पर पुलिस के होश उड़ गए। घटनास्थल का मौका मुआयना करके एक खेत से कपड़ों का बैग बरामद कर लिया। प्रभारी कोतवाल आरपी सिंह का कहना है कि युवक को बस में नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानी गिरोह ने इंकौदा मार्ग पर शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें