अमरोहा। दीपपर्व पर शहर और गांव रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे हैं। जिधर नजर जाती है रोशनी ही रोशनी। प्रकाश का पर्व दीपावली पर बाजार से लेकर घर रंग बिरंगी झालरों से सज गए हैं। लोगों ने दीपक जलाकर छोटी दीपावली का विधि विधान से पूजन किया।
आज दिन निकलते ही दीपावली की खुशियां नजर आने लगी। लोगों ने घरों को दुल्हन की तरह सजाया व संवारा हुआ था। सोमवार को अंधेरा होते ही रंगीन झालरों घर जगमगा उठे थे। घरों पर लगी चाइनीज रंग बिरंगी झालरें चार चांद लगा रही थी। वहीं कपड़े के बने आकर्षक व सजावटी कंदील घरों पर लगे अलग की छटा बिखेर रहे थे। बाहर दरवाजे पर फूल मालाओं से सजाया हुआ था। महिलाओं द्वारा आंगन में बनाई गई फूल तथा रंगों से बनाई गई रंगोली समां बांध रही थी। घरों की बाहर दीपक जलाए गए थे। कारोबारियों ने शाम को छोटी दीपावली पर दुकान पर माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजन किया। दरअसल, दीपावली पर रोशनी का पर्व माना जाता है। एक सप्ताह तक घर रोशनी से जगमगाते रहते हैं।
पूजन का समय शाम 7 से 9 बजे तक शुभ
शिव मंदिर की पुजारी के मुताबिक दीपावली पर पूजन का समय शाम सात बजे से रात नौ बजे तक शुभ रहेगा। इन दो घंटों में माता लक्ष्मी का पूजन करना उत्तम रहेगा।