फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की आपदा से चिंता में अमेरिका, आखिर क्यों?

Wed, 03 Jul 2013 03:11 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में आई आपदा में प्रभावित परिवारों के बच्चों की तस्करी की आशंका को लेकर अमेरिका ने भी चिंता जाहिर की है। मंगलवार को अमेरिकन दूतावास के अधिकारियों ने उत्तराखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अजय सेतिया से इस बाबत संपर्क किया।
विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज

अमेरिकन दूतावास ने दो दिन पहले बाल आयोग को संपर्क करने का प्रयास किया था। मंगलवार को संपर्क हुआ तो अधिकारियों ने प्रदेश में बच्चों की तस्करी की आशंका जताई। बाल आयोग के अध्यक्ष अजय सेतिया ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि बच्चों की तस्करी रोकने को प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के किस जिले में कितने परिवारों के बच्चे प्रभावित हुए हैं, इसकी प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है। हालांकि बच्चों के सर्वेक्षण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। अमेरिकन दूतावास के अधिकारियों ने भविष्य में भी बच्चों की जानकारी लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आपदा के बाद पुलिस ने भी बच्चों की तस्करी रोकने को अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें