फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजखाली में हुए हादसे के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
पोस्टमार्टम के दौरान गमगीन हालत में मृतक के पिता। मास्क लगाए हुए। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम मजखाली डाठ पर बाइक दुर्घटना के बाद युवक के शव का यहां राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। जवान बेटे का पोस्टमार्टम होता देख पिता बेसुध हो गए। घायल युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम ओपन विद्यालय की 12वीं की परीक्षा देकर अल्मोड़ा जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। अल्मोड़ा गरगूंथ निवासी मुकेश बिष्ट और गौरव देर शाम बाइक में सवार होकर अल्मोड़ा की तरफ जा रहे थे। मजखाली डाठ पर बाइक अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई। उप राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गरगूंथ निवासी मुकेश बिष्ट पुत्र उमेश सिंह (31) को चोट अधिक थी। अस्पताल ले गए तो उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे में गौरव घायल हो गया था। उन्हें शनिवार को से छुट्टी दे दी गई। मुकेश के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।ॲ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें