फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा को लोधिया बैरियर पर पुलिस ने रोका, दो दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारी लिए हिरासत में

विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को वाहन में भरती पुलिस - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में नगर के चौघानपाटा से हल्द्वानी के लिए निकली तिरंगा यात्रा को पुलिस ने अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोधिया बैरियर के पास रोक दिया। हल्का बल प्रयोग कर 24 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी इस पर भड़क गए और उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में प्रदर्शनकारियों को पांडेखोला ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में युवा क्रांति समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क से हल्द्वानी के लिए तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा में शामिल युवा और विभिन्न राजनीतिक संगठनों से जुड़े नेता, सामाजिक संगठनों के लोग अग्निपथ योजना वापस लो के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा माल रोड, करबला होते हुए लोधिया पहुंची। पुलिस ने लोधिया में बैरियर लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।
प्रदर्शनकारियों ने बैरियर से आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने हल्का प्रयोग कर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, वैभव पांडेय, हरीश कुमार, सुजल कुमार ,वीरेंद्र सिंह, राहुल अधिकारी, उज्ज्वल जोशी, नवल किशोर, सूरज कुमार, अमित भैसोड़ा, कृष्णा नयाल, पवन भैसोड़ा, नीरज बिष्ट, अंकित बिष्ट, दीपक सिंह, हिमांशु बिष्ट, रवि कुमार, विजय अधिकारी, गौरव निखुरपा, भास्कर पांडे, कमल मेहता, विनोद मेहता, सूरज बिष्ट, राहुल टोलिया, चंदन मेहरा आदि को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को पुलिस के वाहन में भर कर नगर से दूर पांडेखोला ले जाकर छोड़ दिया गया। इससे पूर्व चौघानपाटा गांधी पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। केंद्र सरकार की गलत नीति के चलते आज युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। अग्निपथ योजना लाकर केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया है। सरकार सेना का भी निजीकरण करने पर तुली है जो देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि योजना का अहिंसक तरीके से विरोध कर सरकार को झुकने के लिए मजबूर किया जाएगा। यात्रा के साथ काफी संख्या में पुलिस बल भी चल रहा था।
कई राजनीतिक दलों के लोगों ने यात्रा को दिया समर्थन
अल्मोड़ा। चौघानपाटा से निकली तिरंगा यात्रा को समर्थन देने भारी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग पहुंचे थे। यात्रा को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, नगर व्यापार मंडल समेत अन्य जन संगठनों ने समर्थन दिया। इसमें उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, आप प्रदेश प्रवक्ता अमित जोशी, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, दुग्ध फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप डांगी, अखिलेश टम्टा, गौरव जसवाल, आशीष जोशी, ललित सतवाल आदि लोग शामिल थे।
तिरंगा यात्रा में पहुंचे दीपक साह ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया है। युवा लंबे समय से सेना की खुली भर्ती का इंतजार कर रहे थे लेकिन सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर आग में घी डालने का काम किया है।
तिरंगा यात्रा में शामिल अभिषेक पांडे ने कहा कि युवा अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। युवा रानीखेत में सेना भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे थे लेकिन सरकार परीक्षा को दरकिनार कर अग्निपथ योजना ले आई। इससे युवाओं में रोष है।
गौरव सतवाल ने कहा कि तिरंगा के बैनर तले युवा एकजुट हैं। युवा देश की रीढ़ होते हैं लेकिन केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य से ही खिलवाड़ कर रही है। सेना का निजीकरण कर सरकार युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है।
अजय अधिकारी ने कहा कि अग्निपथ योजना के नाम पर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। युवाओं के देश सेवा करने के सपने को धक्का लगा है। सरकार को योजना को वापस लेना चाहिए ताकि युवाओं को असंतोष उग्र रूप न ले सके।

अल्मोड़ा में जुलूस के दौरान एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेती पुलिस- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा में जुलूस निकालते युवा क्रांति समिति के लोग- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें