फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दूसरे छात्र का पेपर देते पकड़ा गया युवक

Wed, 09 Oct 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के अधीन एक महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान छात्र के स्थान पर परीक्षा देते एक युवक का मामला सामने आया है। अनुचित साधन जांच समिति ने संबंधित छात्र को अनुत्तीर्ण घोषित कर, आगामी सेमेस्टर में उसका प्रवेश निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसजे विवि में शिक्षा सत्र 2023-24 की स्नातक दूसरे, चौथे, छठे और स्नातकोत्तर दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा हुईं। परीक्षा के दौरान विवि से संबद्ध एक महाविद्यालय में बीएससी चौथे सेमेस्टर के एक छात्र की जगह दूसरा युवक परीक्षा देते पकड़ा गया।
परीक्षा कक्ष में तैनात कक्ष निरीक्षक को परीक्षार्थियों की सूची का मिलान करने पर परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई का पता चला। मौके पर ही छात्र की उत्तर पुस्तिका को सील कर दिया गया। अनुचित साधन जांच समिति ने इस पर अंतिम फैसला लिया है। समिति ने छात्र को परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित कर उसके अगले सेमेस्टर में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन




32 नकलची धरे गए



अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के अधीन अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और 36 महाविद्यालयों में इस शिक्षा सत्र में 32 नकलचियों को धरा गया। अनुचित साधन जांच समिति ने इन छात्रों को परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित किया है। अब उन्हें फिर से उस परीक्षा को पास करने के लिए बैक परीक्षा देनी होगी। इससे उनका पूरा साल बर्बाद हो जाएगा।
एसएसजे विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट का कहना है कि परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए विवि में अनुचित साधन जांच समिति गठित की गई है। समिति के निर्णय के बाद ही संबंधित छात्रों पर कार्रवाई की गई है। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें