फोटो वॉक में शामिल युवा छायाकार।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मंगलवार सुबह उदयशंकर फोटोग्राफी अकादमी की ओर से नगर में फोटो वॉक का आयोजन किया गया। गजे घले मेमोरियल पार्क से शुरू हुए फोटो वॉक के दौरान युवा छायाकारों ने वरिष्ठ छायाकारों से फोटोग्राफी के गुर सीखे और फोटो के बारे में विविध जानकारियां प्राप्त कीं। संस्था के उपाध्यक्ष चेतन कपूर और सचिव जयमित्र बिष्ट ने युवा छायाकारों को लाइट एंड शेड, पोट्रेड लाइट, मार्निंग लाइट एंड कंपोजिशन के बारे में जानकारी दी।
संस्था के संरक्षक मनमोहन चौधरी के नेतृत्व में फोटो वॉक में 15 छायाकारों ने भाग लिया। जिसका समापन नौ बजे रवानगी स्थल पर हुआ। संस्था के उपाध्यक्ष चेतन कपूर ने बताया कि फोटो वॉक के दौरान युवा छायाकारों द्वारा खींची गई फोटो में से बेस्ट फोटो को पुरस्कार भी दिया जाएगा। फोटो वॉक में विभा बिष्ट, प्रसन्ना बिष्ट, रमीज, वैभव जोशी, कपिल मल्होत्रा, लोकेश साह, ईशु चौधरी, प्रदुम्न रावत, अर्सनल खान, गौरव कोरंगा, शरद मेनन, नंदन रावत ने भाग लिया।