फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: महिला को सांप ने डसा, इलाज के लिए सात किमी चली पैदल; 108 को फोन किया...फिर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस

Tue, 24 Sep 2024 12:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

सांप के डसने के बावजूद सल्ट के खदेरागांव की महिला सड़क न होने के चलते सात किमी पैदल मुख्य मार्ग तक चली। यहां से भी उसे एंबुलेंस नसीब नहीं हुई तो क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

 

इसे पहाड़ की महिलाओं की जीवटता ही कहेंगे कि सांप के डसने के बावजूद सल्ट के खदेरागांव की महिला सड़क न होने के चलते सात किमी पैदल मुख्य मार्ग तक चली। यहां से भी उसे एंबुलेंस नसीब नहीं हुई तो क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया।

 

सल्ट ब्लॉक का खदेरागांव अल्मोड़ा जिले का दूरस्थ गांव है। रविवार शाम गांव की शांति देवी (55) पत्नी चमन सिंह जंगल में घास काटने गई थी। वहां सांप ने उसे डस लिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग उसे जंगल से लेकर आए। बाद में सात किमी पैदल चलकर महिला मुख्य मार्ग तक पहुंची। परिजनों और गांव के लोगों ने 108 एंबुलेंस को भी फोन किया लेकिन एंबुलेंस भी नसीब नहीं हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम रावत ने अपने निजी वाहन से महिला को सीएचसी देवायल पहुंचाया और वहां उसका उपचार कराया। महिला की हालत अब स्थिर है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: नैनीताल में दो दिवसीय प्रतियोगिताएं संपन्न, कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग में टिहरी ओवरऑल विजेता
विज्ञापन


सड़क के लिए लगाते रह गए गुहार
लोग कई बार खदेरागांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर चुके हैं। कई बार आंदोलन भी हुए लेकिन किसी जिम्मेदार के कान में जूं तक नहीं रेंगी। सड़क नहीं होने का खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क न होने के कारण गांव के कई रोगी और हादसों के घायल अपनी जान तक गवां चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें