फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी क्या हुआ आपका वादा

Wed, 21 Sep 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रानीखेत में रैली निकालते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित मोदी जी जवाब दो-भाजपाई हिसाब दो रैली में कांग्रेसियों ने भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक करन माहरा ने कहा कि मोदी राज में महंगाई ने जहां गरीबों की कमर तोड़ दी है, वहीं एक के बदले आतंकवादियों के 10 सिर लाने जैसे दावों की भी पोल खुलकर रह गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पर भी चुनाव नजदीक देख जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए गए। 
विज्ञापन


मोदी जी जवाब दो-भाजपाई हिसाब दो रैली का नेतृत्व पूर्व विधायक करन माहरा ने किया। कार्यकर्ताओं के साथ सुबह पूरे नगर में पद यात्रा निकाली गई। इसके बाद गांधी चौक पर सभा हुई। ब्लॉक प्रमुख रचना रावत की अध्यक्षता में हुई सभा में जिला प्रभारी कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहन पाठक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने विकास कार्य किए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी और वर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्य गिनाए।

मोदी सरकार पर भी जमकर तंज कसे। पूर्व विधायक करन माहरा ने कहा कि पीएम मोदी के सभी दावे हवाई साबित हो गए हैं। कहा कि प्रदेश की हरीश रावत सरकार के कार्यों से भाजपा नेतृत्व पूरी तरह से बौखला गया है, इसीलिए सत्ता हथियाने के लिए तमाम तरह के कुचक्र रचे जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से भी उनके 18 सालों के कार्यकाल में रानीखेत में हुए विकास कार्यों का हिसाब मांगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव त्रिभुवन फर्त्याल, जिलाध्यक्ष महेश आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष बचे सिंह देव, नगर अध्यक्ष कैलाश पांडे, कमलेश बोरा, गोपाल देव, हीरा रावत, जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे, सुंदर खाती, अनीस नावेद, राजेंद बिष्ट, पंकज गुरुरानी, हेमंत माहरा, चंदन बिष्ट, मोहन सिंह, दीपक पंत, विजय माहरा, यतीश रौतेला, जयंत रौतेला, विनय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू कुरेशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें