फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये चिकित्सक छत्तीस घंटे में पूरी कर लेते हैं हप्तेभर की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सरकारी सिस्टम में ड्यूटी घंटों के हिसाब से होती है। इसका लाभ जनता को मिलता है या नहीं इससे किसी को कोई मतलब नहीं। सीएचसी चौखुटिया में तैनात एक डॉक्टर की ड्यूटी के घंटे आप जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे। वह शनिवार से सोमवार की सुबह तक 36 घंटे की ड्यूटी करते हैं। इससे उनकी हफ्ते भर की नौकरी हो जाती है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा चिकित्सक डॉ. तरन वीर सिंह केंद्र में शनिवार को पहुंचते हैं। सोमवार की सुबह वापस चले जाते हैं। स्टाफ के लोग ही बताते हैं कि डॉक्टर साहब हफ्ते में ही दिखते हैं।
केंद्र के प्रभारी डॉ. अमित रतन का कहना है कि हर डॉक्टर को हफ्ते में 36 घंटे की सेवा देनी होती है। डॉ. तरनवीर शनिवार रात को 12 घंटे की ड्यूटी देते हैं फिर रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की ड्यूटी देते हैं। इस तरह उनकी कुल 36 घंटे की ड्यूटी पूरी हो जाती है।
विज्ञापन

डॉ. अमित रतन ने यह भी कहा कि डॉ. तरन वीर सिंह पीजी की तैयारी भी कर रहे हैं। पढ़ाई के लिए समय की कमी के चलते मानवीय आधार पर उन्हें इस तरह की छूट दी गई है। डॉ. अमित रतन का यह भी कहना है कि उनकी कार्यप्रणाली अच्छी है। वह कार्य में भी निपुण हैं।
छह महीने से बंद पड़ा है आरओ
चौखुटिया। स्वास्थ्य केंद्र का आरओ छह महीने से बंद पड़ा है। इस कारण मरीजों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्राउंड फ्लोर के कई शौचालय बंद पड़े हैं। मरीजों को प्रथम तल में दो मंजिले में बने शौचालयों में जाना पड़ रहा है। सीएचसी के प्रभारी डॉ. अमित रतन ने कहा कि ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ने के कारण आरओ नहीं लग पा रहा है। नया आरओ रखा है। ठेकेदार ने शौचालय का कार्य भी अधूरा छोड़ गया है इस कारण मरीज दूसरी मंजिले के शौचालय का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें