फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने से सूखा पड़ा है प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का नल

विज्ञापन
सरसों गांव के स्कूल में सूखा पड़ा पानी का नल। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरसों गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे और शिक्षक पिछले तीन माह से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीन माह पूर्व सड़क निर्माण के दौरान स्कूूल की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन

सरसों गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल में नौ बच्चे अध्ययन करते हैं। इसी में एक आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है जिसमें आठ बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल और आंगनबाड़ी केेंद्र में पेयजल व्यवस्था के लिए स्थानीय प्राकृतिक जल स्रोत से एक पानी की लाइन बिछाई गई थी। कुछ समय पहले से जैनल बैंड से सरसों गांव के लिए एक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। करीब तीन माह पहले इसी सड़क निर्माण कार्य के चलते स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को पेयजल आपूर्ति करने वाली पानी की लाइन टूट गई। जिसके बाद से स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल संकट गहरा गया है। आंगनबाड़ी में भोजन बनाने वाली भोजन माता प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोकर भोजन तैयार करती हैं। पानी न होने से स्कूल के शौचालय इस्तेमाल करने की सबसे बड़ी समस्या है। इधर, गर्मी के समय में पेयजल दिक्कत होने के कारण शिक्षक और बच्चे सभी परेशान हैं। सरसों गांव की ग्राम प्रधान पिंकी बिष्ट का कहना है कि गांव में अभी सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ है। अगर अभी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक किया गया तो वह फिर टूट सकती है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पेयजल लाइन को फिर से जोड़ा जाएगा। फिलहाल क्षेत्र के एक प्राकृतिक जल स्रोत से स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें