अल्मोड़ा। सर्किट हाउस टैंक को पानी की आपूर्ति करने वाली 14 इंच की पाइप लाइन के एसएसजे विवि आडिटोरियम के नीचे गधेरे में क्षतिग्रस्त होने से शहर के एक तिहाई हिस्से में तीसरे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इस कारण इन इलाकों के लोगों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। सुबह से ही नौले और धारों में लाइन लग गई।
बारिश होने के बाद सोमवार को कोसी नदी का पानी गंदा हो गया था जिसके बाद दो दिन तक कोसी में पंप नहीं चले और पूरे शहर में दो दिन पानी की सप्लाई ठप रही। नदी का पानी साफ होने के बाद बुधवार को सायं के समय कोसी से पानी की पंपिंग शुरू हुई। इसी बीच एसएसजे विवि को लोअर मलारोड स्थित ऑडिटोरियम के नीचे गधेरे के पास चट्टान खिसकने से सर्किट हाउस टैंक को पानी आपूर्ति करने वाली 14 इंच मोटी पाइप लाइन ध्वस्त हो गई। इसके चलते सर्किट हाउस टैंक को पानी की सप्लाई ठप हो गई। अन्य टैंकों को पानी सप्लाई हुआ और उनसे लाभान्वित होने वाले इलाकों में पानी दो दिन बाद मिला।
इधर, सर्किट हाउस टैंक को आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से दुगालखोला, कैंट क्षेत्र, खत्याड़ी, पल्टन बाजार, मालरोड, थपलिया, थाना बाजार, जौहरी बाजार, कुंवाड़खोला, शैलाखोला, जोशीखोला, लोअर मालरोड आदि इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हुई। इन इलाकों के लोग नौलों और धारों से पानी लाने को मजबूर हुए। बृहस्पतिवार सुबह चट्टान टूटने से दबी पाइप लाइन से मलबे को हटाया गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइप ला इन की वेल्डिंग का कार्य किया गया। जल संस्थान के अधिशासी अभिंयता केएस खाती ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपों में वेल्डिंग की काम किया जा रहा है। देर रात तक सर्किट हाउस टैंक को पानी की पंपिंग शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को वंचित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।
अल्मोड़ा के पलटन बाजार में पानी नहीं आने से सुबह से लगी सिद्ध नौला में पानी भरने वालों की कतार। सा?
अल्मोड़ा के पलटन बाजार में पानी नहीं आने से सुबह से लगी सिद्ध नौला में पानी भरने वालों की कतार। सा?
लोअर मालरोड अल्मोड़ा में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की वेल्डिंग करता श्रमिक। - फोटो : ALMORA