फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलियानौला, ताड़ीखेत, गैरड़ क्षेत्र में पानी की किल्लत

विज्ञापन
चिलियानौला में देर रात को हैंडपंप से पानी भरतीं कालेज की छात्राएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत क्षेत्र के गांवों में पानी किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में किराए के भवन में रह रहे छात्र-छात्राएं परेशान हैं। देर रात तक वे लोग हैंडपंप से पानी भरते नजर आ रहे हैं। उधर, ताड़ीखेत विकासखंड के गैरड़, धूराफाट सहित तमाम इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

गर्मियां शुरू होने के साथ ही रानीखेत के ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। दरअसल यहां ताड़ीखेत-गगास और तिपौला पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। गगास योजना का 80 फीसदी पानी सेना को जाता है, शेष पानी चिलियानौला नगर पालिका के अलावा 39 ग्राम सभाओं में वितरित होता है। दूसरी तरफ तिपौला योजना अभी तक जल संस्थान के पास हस्तांतरित नहीं हुई है, इसका रखरखाव फिलहाल जल संस्थान के पास है। योजना से भी गांवों में पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इधर, जल संस्थान के ईई सुरेश ठाकुर ने बताया कि 20 प्रतिशत पानी से गांवों की आपूर्ति करनी होती है। पानी खोलने के लिए समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें