रानीखेत में बैठक करते व्यापार मंडल चुनाव समिति के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सल्ट विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता को देखते हुए 12 अप्रैल को प्रस्तावित नगर व्यापार मंडल के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।
चुनाव समिति की बैठक में चुनाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। कहा कि आचार संहिता को देखते हुए प्रशासन से वार्ता की गई, चुनाव की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
रानीखेत नगर व्यापार मंडल के चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। चुनाव समिति ने गत दिनों बैठक कर चुनाव के लिए 12 अप्रैल की तिथि निर्धारित की थी।
इस बीच सल्ट उपचुनाव की अधिसूचना और अचार संहित लागू हो गई। चुनाव समिति ने इस संबंध में प्रशासन से भी वार्ता की, जिसके बाद तय हुआ कि आचार संहिता खत्म होने तक व्यापार मंडल के चुनाव स्थगित रहेंगे।
तय हुआ कि चुनाव आयोग से विचार-विमर्श के बाद चुनावी कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। चुनाव समिति ने सदस्यों से आग्रह किया है कि वह अपनी फ़ोटो उपलब्ध शीघ्र उपलब्ध कराएं।
बैठक में जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. गिरीश वैला, उमेश भट्ट, जगदीश अग्रवाल, प्रताप मेहरा, अगस्त लाल साह, कामरान कुरैशी, कुलदीप कुमार, गोपाल नाथ गोस्वामी आदि रहे।