प्राथमिक विद्यालय सुनियाकोट का भवन जर्जर हाल में है। कई बार ग्रामीणों ने विभाग से इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने स्वयं आपसी सहयोग से इसकी मरम्मत शुरू करा दी है।
सुनियाकोट प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। विद्यालय के कक्षा कक्षों के दरवाजे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। टूटे फर्श पर बैठकर पढ़ाई करना विद्यार्थियों के लिए चुनौती बन गया था। राजेंद्र सिंह परिहार, देव सिंह, हीरा सिंह, राम सिंह, आशा देवी, गंगा देवी, गोपाल सिंह, चंदन सिंह, देव सिंह, लक्ष्मण सिंह, कमला देवी सहित अन्य ग्रामीण विद्यालय भवन की मरम्मत में सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विद्यालय में बनाया गया है मतदान केंद्र
रानीखेत। सुनियाकोट प्राथमिक विद्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव को लेकर मतदान केंद्र की हालत सुधारने के साथ ही इनमें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी हुए थे।
Iविद्यालय की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया था। स्वीकृति के बाद ही यह संभव है।
- रोशन लाल टम्टा, बीईओ, ताड़ीखेत।I