फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मंदिर में जले दीये से मकान में लगी आग

Wed, 10 Apr 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के पास मल्ला चीनाखान में दीये से भड़की आग से अधिवक्ता का मकान जल गया। घर में रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। संयोग से उसमें रह रहे लोग सुरक्षित बच गए। फॉयर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पाया, इससे बड़ी घटना होने से बच गई।जानकारी के मुताबिक मंदिर में जलते दीये की आग यहां लगे कैलेंडर में भड़क गई जो मकान में फैल गई।
विज्ञापन


बुधवार तड़के अधिवक्ता भगवती प्रसाद पांडे के मकान के दूसरी मंजिल में अचानक आग लग गई। जब निचले तल में धुएं का गुबार पहुंचा तो पीड़ित और उनके परिजनों को घटना का पता चला। सभी गहरी नींद से उठकर बाहर की तरफ दौड़े और उनकी जान बच सकी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मकान से उठती आग की लपटें देख उनमें भी अफरातफरी मच गई।

लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। तत्परता दिखाते दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। छत के पत्थर निकालकर हॉज पाइप की मदद से पानी डालकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में घर में रखा सामान जल गया। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन



अल्मोड़ा में निजी होटल में लगी आग

अल्मोड़ा। नगर में संचालित एक निजी होटल की छत में रखे सामान में अचानक आग लग गई, इससे होटल संचालक और कर्मियों में अफरातफरी मच गई। होटल के निचले तल में संचालित सूचना विभाग कार्यालय में तैनात कर्मियों में भी दहशत का माहौल रहा। होटल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई, इससे बड़ी घटना होने से बच गई। हालांकि मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें