फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय संकल्प रैली से अल्मोड़ा जिले में चुनावी शंखनाद करेगी भाजपा

विज्ञापन
अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता करते भाजपा के जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में विजय संकल्प रैली का आयोजन कर रही है। इसका शुभारंभ 19 दिसंबर को बागेश्वर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर चुके हैं। यह रैली 23 दिसंबर को जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। यहां लमगड़ा में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा के प्रभारी बिशन सिंह चुफाल, सांसद अजय टम्टा जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि उसी दिन नंदादेवी परिसर अल्मोड़ा में जनसभा होगी, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ भी संबोधित करेंगे। 24 दिसंबर को यात्रा सोमेश्वर पहुंचेगी, वहां रामलीला मैदान सोमेश्वर में प्रदेश सह प्रभारी रेखा आर्या समेत कई नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रैली द्वाराहाट पहुंचेगी। यहां भी भाजपा के बड़े पदाधिकारी जनसभा को संबोधित करेंगे।
25 दिसंबर को रैली चौखुटिया, मासी होकर स्याल्दे पहुंचेगी। वहां जनसभा होगी। जनसभा को केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट सहित कई नेता संबोधित करेंगे। 26 दिसंबर को ताड़ीखेत में जनसभा होगी, जिसे कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और अन्य नेता संबोधित करेंगे। इसी दिन रानीखेत में रोड शो निकाला जाएगा। 27 दिसंबर को रैली नैनीताल जिलेे में जाएगी। सभी जिलों में जिला प्रभारी ही जिला यात्रा प्रभारी रहेंगे। विधानसभा स्तर पर सभी विधायक, यात्रा संयोजक, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी यात्रा प्रभारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें