फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : कोरोना वायरस पर बच्चों का उत्साह पड़ा भारी, 70 प्रतिशत हुआ टीकाकरण

Thu, 31 Mar 2022 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा

सार

ताड़ीखेत विकासखंड की बात करें तो यहां भी 70 प्रतिशत बच्चों को कोरोना के टीके लग चुके हैं। विकासखंड में कुल 33 माध्यमिक विद्यालय हैं।
विज्ञापन
रानीखेत के आर्मी पब्लिक स्कूल में होता टीकाकरण। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस कोरोना की वजह से दो साल बच्चों के बर्बाद हुए, उस वायरस पर बच्चों का उत्साह भारी पड़ गया। 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण मामले में रानीखेत नगर में शुक्रवार को वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हो जाएगा। जबकि ताड़ीखेत ब्लॉक में भी 70 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। पांच स्कूल शेष हैं, इन विद्यालयों में कहीं परीक्षाएं चल रही हैं तो कहीं कुछ अन्य गतिविधियां।

विज्ञापन


12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण मामले में फिलहाल रानीखेत नगर बढ़त बनाता नजर आ रहा है। नगर में ही जीजीआईसी, मिशन इंटर कालेज, नेशनल इंटर कालेज, आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, विवेकानंद विद्या मंदिर, शिशु मंदिर, कैंट इंटर कालेज सहित तमाम विद्यालय हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित रूप से बच्चों का कोरोना टीकाकरण कर रहा है।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार तक 90 प्रतिशत टीकाकरण का कार्य नगर के विद्यालयों में पूरा हो चुका है। कल शुक्रवार को बचे विद्यालयों के बच्चों का टीकाकरण कर लिया जाएगा। इधर ताड़ीखेत विकासखंड की बात करें तो यहां भी 70 प्रतिशत बच्चों को कोरोना के टीके लग चुके हैं। विकासखंड में कुल 33 माध्यमिक विद्यालय हैं। बताया जा रहा है कि पांच विद्यालयों में टीकाकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन


70 प्रतिशत टीकाकरण का कार्य हो चुका है। चार से पांच विद्यालय बचे हुए हैं, वहां टीकाकरण होना है, लेकिन परीक्षाएं तथा अन्य गतिविधियों के कारण अभी टीकाकरण नहीं किया जा रहा है। शीघ्र ही टीकाकरण कर लिया जाएगा। -डॉ. डीएस नबियाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी, ताड़ीखेत।

-रानीखेत नगर में 90 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हो गया है। शुक्रवार को शेष बच्चों का टीकाकरण कर लिया जाएगा। रीना चिल्ड्रन और कैंट स्कूल में अभी टीकाकरण नहीं हुआ है, शुक्रवार को सब बच्चों को कैंट स्कूल में टीके लगेंगे। -डॉ. डीएस गड़कोटी, प्रभारी टीकाकरण अभियान, रानीखेत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें