फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में हादसा: दो किशोरों पर गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 05 Jan 2024 01:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में लकड़ी लेने जंगल गए दो किशोरों के ऊपर एक सूखा पेड़ गिर गया। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील के राजस्व क्षेत्र बिनोली में लकड़ी लेने जंगल गए दो किशोरों के ऊपर एक सूखा पेड़ गिर गया। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। राजस्व उपनिरीक्षक जगमोहन शाह के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर थिरोली निवासी अभिषेक (15) पुत्र प्रेम सिंह और कृष (16) पुत्र सुरेश सिंह गांव के नजदीकी जंगल में लकड़ी लेने गए। 

विज्ञापन


इस दौरान अचानक एक सूखा पेड़ उनके ऊपर गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उनके मौके पर पहुंचने से पहले की अभिषेक की मौत हो चुकी थी। ग्रामीण आनन-फानन में कृष को सीएचसी भिकियासैंण लाए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उस हायर सेंटर रेफर कर दिया। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora News: सल्ट के रतकोट में कम नहीं हो रही तेंदुए की दहशत, फिर आया नजर
विज्ञापन


इस मौके पर कानूनगो हरिकिशन, पंकज बिष्ट, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें