फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: पुलिस ने पकड़ा 40 किलो गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार होने में कामयाब

Mon, 05 Feb 2024 02:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में पुलिस ने 40 किलो से ज्यादा का गांजा पकड़ा। साथ ही पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
bageshwar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में पुलिस ने एक पिकअप से 40.6 किलो गांजा बरामद किया है। चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सल्ट थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार की देर शाम गश्त कर रही थी। सराईखेत कठपतिया तिराहे से करीब दो किमी दूर एक पिकअप को रोका तो चालक वाहन से उतर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के बगल वाली सीट में बैठे सल्ट के श्रीगाड़ गुदलेख निवासी हरीश चंद्र नेगी को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 40.600 किलो गांजा बरामद किया। हरीश से पूछताछ करने पर उसने बताया कि फरार व्यक्ति ही वाहन स्वामी है। उसका नाम रविंद्र सिंह रावत उर्फ रवि है।

पुलिस ने हरीश को गिरफ्तार करते हुए दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि फरार आरोपित रविंद्र सिंह रावत उर्फ रवि रावत निवासी हंसाली सराइखेत सल्ट की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें