फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से नहीं मिले बिजली बिल, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पिछले छह माह से सोमेश्वर और आसपास के क्षेत्रों के करीब दो हजार बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिले हैं। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

सोमेश्वर और आसपास के क्षेत्रों के गांवों में बिजली विभाग के करीब आठ हजार उपभोक्ता हैं, लेकिन सोमेश्वर से मनान तक के उपभोक्ताओं को पिछले छह माह से ऊर्जा निगम बिजली के बिल नहीं दे पाया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब विभाग उनसे एकमुश्त बिजली बिल की वसूली करेगा। जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अर्जुनराठ के शिवेंद्र सिंह बोरा का कहना है कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से उपभोक्ताओं से किश्तों में बिल वसूलने की मांग की है। इधर विभाग के एई खुशाल सिंह का कहना है कि कोरोना लॉकडाउन के चलते सोमेश्वर से मनान क्षेत्र के करीब दो हजार उपभोक्ताओं को बिल उपलब्ध नहीं कराए जा सके थे। क्षेत्र के एक हजार उपभोक्ताओं को जुलाई माह और एक हजार उपभोक्ताओं को अगस्त माह में बिल उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें