फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिगत कूड़ेदान बने शोपीस, लंबे समय बाद भी नहीं हो पाए चालू

विज्ञापन
अल्मोड़ा के एलआर साह रोड में बने कूड़ेदान के बाहर खुले में पड़ा कूड़ा। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के 15 स्थानों पर कूड़ा जमा करने के लिए बनाए गए भूमिगत कूड़ेदान शोपीस बनकर रह गए हैं। पालिका का दावा है कि कूड़ेदानों को जल्द शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में कूड़ा निस्तारण का जिम्मा पालिका परिषद के पास है। कई स्थानों पर कूड़ेदान ठीक स्थित में नहीं हैं। पालिका के प्रस्ताव के बाद शासन ने भूमिगत कूड़ेदान निर्माण और टिप्पर ट्रक एंड क्रेन के लिए करीब दो करोड़ रुपये मंजूर किए। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण निर्माण विभाग इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल डिवीजन देहरादून ने धारानौला स्टेशन, जीजीआईसी तिराहे, कलक्ट्रेट मार्ग के समीप, आकाशवाणी, पर्यटन कार्यालय, स्टेडियम के समीप, आवास विकास कॉलोनी चीनाखान, एनटीडी समेत 15 स्थानों पर भूमिगत कूड़ेदान बनाए हैं। इन कूड़ेदान का निर्माण काफी समय पूर्व हो गया था लेकिन अब तक इन्हें सुचारु नहीं किया गया है।
जल्द खरीदा जाएगा टिप्पर ट्रक
अल्मोड़ा। भूमिगत कूड़ेदानों में डाले जाने वाले कूड़े को टिप्पर ट्रक एंड क्रेन से उठाया जाएगा। इस वाहन में कूड़े को कांपेक्ट करने की भी व्यवस्था होगी। पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि यह मशीन देहरादून से खरीदी जानी है। इसके लिए जल्द निविदा आमंत्रित होगी। उधर कूड़ा उठाने के लिए एक और टिप्पर ट्रक एंड क्रेन खरीदने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वे 2021 में पालिका को सातवां स्थान
अल्मोड़ा। स्वच्छता सर्वे-2021 में अल्मोड़ा नगर पालिका ने 25 हजार से 50 हजार की आबादी वर्ग में राज्य में चार अंकों के सुधार के साथ सातवां स्थान हासिल किया है। 2020 में पालिका को 11 वां स्थान मिला था। इसके साथ ही नार्थ जोन में अल्मोड़ा पालिका ने 194वीं रैंक प्राप्त की है।
जगह-जगह बिखरे कूड़े से हो रही नगर की पहचान
अल्मोड़ा। सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने नगर के विभिन्न स्थानों पर लगे कूड़ेदानों का निरीक्षण किया। एलआर साह रोड में बने कूड़ेदान के बाहर कूड़ा पड़ा मिला। वहीं, जीजीआईसी तिराहे के समीप लगे कूड़ेदान के समीप भी स्थिति अच्छी नहीं थी। कूड़ेदान होने के बावजूद कूड़े बाहर बिखरा हुआ था। इसके अलावा धारानौला मार्ग के किनारे भी खुले में कूड़ा बिखरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें