फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पैदल यात्रा पर निकले चौखुटिया के दो युवा

विज्ञापन
चौखुटिया में पद यात्री शंकर सिंह बिष्ट व प्रमोद बिष्ट का स्वागत करते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए चौखुटिया के दो युवाओं ने राष्ट्रपति भवन तक पैदल यात्रा की ठानी है। ग्राम पंचायत खजुरानी के चनौला निवासी शंकर सिंह बिष्ट और प्रमोद सिंह बिष्ट ने शुक्रवार सुबह घर पर ईष्ट देवता की पूजा की। इसके बाद दोनों यात्रा पर निकल गए। दोनों युवाओं का कहना है कि वनाग्नि से पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। पर्यावरण को बचाने को लेकर आम जनता को जागरूक करने के मूल उद्देश्य को लेकर वे पैदल यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन

दोनों युवा चौखुटिया, गैरसैंण होते हुए देहरादून और फिर वहां से दिल्ली जाएंगे। इधर, चौखुटिया पहुंचने पर दोनों युवाओं का स्वागत किया गया। दोनों युवाओं का कहना है कि वे दिल्ली में राष्ट्रपति भवन परिसर तक पैदल यात्रा पर निकले हैं। वहां पर डॉ. कपिल गौड़, सरपंच संगठन के जिला अध्यक्ष गणेश जोशी ,बीएस भंडारी, रामसिंह बिष्ट और उनके माता-पिता आदि थे। इस दौरान लोकगीत भी गाए गए। स्वागत करने वालों में आरएसएस के तहसील प्रचारक सौरभ, डॉ. नवीन जोशी, तारा सिंह नेगी, नारायण रौतेला, बंशीधर कुमयां, गुड्डू वर्मा, भरत कांडपाल, भुवन त्रिपाठी आदि ने भी युवाओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें