फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा के 11 सेंटरों में 2095 अभ्यर्थियों ने दी समूह ग की परीक्षा

विज्ञापन
रैमजे इंटर कालेज परीक्षा केंद्र में अपना अनुक्रमांक देखते अभ्यर्थी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह ग के विभिन्न पदों के लिए शनिवार को नगर में हुई लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अल्मोड़ा के 11 केंद्रों में 2095 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी जबकि 1145 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए कुल 3240 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में 384 में से 260, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 384 में से 244, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 312 में से 216, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में 312 में से 186, एडम्स में 312 में से 214, रैमजे इंटर कॉलेज में 216 में से 144, विवेकानंद में 264 में से 167, एसएसजे परिसर अपर में 360 में से 226, मिडिल में 312 में से 204, लोअर में 288 में से 175 और ग्रीन फील्ड स्कूल में 96 में से 59 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें